ICC ने फरवरी के लिए प्लेयर ऑफ द मंथ अवार्ड की घोषणा कर दी है। भारतीय युवा ओपनर बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने इस बार यह अवार्ड अपने नाम किया है।
प्रदर्शन
यशस्वी जायसवाल ने फरवरी में लगातार दो टेस्ट दोहरे शतक लगाए थे। इंग्लैंड के खिलाफ विजाग टेस्ट की पहली पारी में 209 रन बनाने के बाद उन्होंने राजकोट में दूसरी पारी में भी दोहरा शतक जड़ दिया था।
आंकड़े
जायसवाल ने फरवरी में कुल 3 टेस्ट मैच खेले जिसमें 112 की औसत से उन्होंने 560 रन बना डाले। वह लगातार दो टेस्ट दोहरा शतक लगाने वाले दुनिया के तीसरे और भारत के दूसरे सबसे युवा बल्लेबाज भी बने थे।
स्टेटमेंट
जायसवाल ने कहा, “मैं ICC अवार्ड पाकर काफी खुश हूं। उम्मीद है कि भविष्य में और भी मिलेंगे। पहली बार पांच मैचों की सीरीज खेला और इसका अपने साथियों के साथ जमकर लुत्फ उठाया। बहुत अच्छा लग रहा है।”
ईनाम
इंग्लैंड के खिलाफ नौ पारियों में जायसवाल ने 89 की औसत के साथ 712 रन बनाए थे। इस दौरान उन्होंने 68 चौके और 26 छक्के लगाए थे। इस प्रदर्शन की बदौलत उन्हें सीधे बीसीसीआई से ग्रेड बी का कॉन्ट्रैक्ट मिला है।
विलियमसन
केन विलियमसन को भी शॉर्टलिस्ट किया गया था। उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले टेस्ट की दोनों पारियों में शतक लगाया था। दूसरे टेस्ट में नाबाद 133 रन बनाकर उन्होंने अपनी टीम को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहली टेस्ट सीरीज जिताई थी।
पथुम निसंका
पथुम निसंका फरवरी में श्रीलंका के लिए वनडे में दोहरा शतक लगाने वाले पहले बल्लेबाज बने थे। निसंका ने अफगानिस्तान के खिलाफ दोहरे शतक के अलावा एक शतक भी लगाया था।