कोलकाता: ‘हेडफोन’ ने कराई डॉक्टर की रेप-हत्या करने वाले शख्स की गिरफ्तारी
![](https://goalbold.in/wp-content/uploads/2024/08/New-Project-38-1200x675.png)
आरजी कर मेडिकल कॉलेज की घटना में हुई अपराधी की गिरफ्तारी
कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज में हाल ही में एक दर्दनाक घटना घटी, जिसने पूरे शहर को हिला कर रख दिया। एक महिला डॉक्टर की हत्या और बलात्कार की घटना ने सबको हिलाकर रख दिया। अब इस मामले में 35 वर्षीय संजय रॉय को गिरफ्तार किया गया है। रॉय, जो अस्पताल में वालंटियर के रूप में काम करता था, ने पुलिस कस्टडी में अपना अपराध भी कबूल कर लिया है।
कैसे पकड़ा गया अपराधी?
यह भयावह घटना आरजी कर मेडिकल कॉलेज के तीसरे फ्लोर की इमरजेंसी यूनिट के सेमिनार रूम में घटित हुई थी। पुलिस को सेमिनार रूम में शव के पास एक टूटा हुआ हेडफोन मिला, जिसने इस मामले को सुलझाने में अहम भूमिका निभाई। सीसीटीवी फुटेज में सुबह 4 बजे संजय रॉय को अस्पताल में घुसते हुए देखा गया था, जिससे पुलिस को उस पर शक हुआ।
सीसीटीवी फुटेज के आधार पर कोलकाता पुलिस ने संजय रॉय की गतिविधियों की जांच शुरू की। रॉय अस्पताल में वालंटियर के रूप में काम करता था, जिसके चलते उसे अस्पताल के कई हिस्सों तक पहुंच प्राप्त थी। पुलिस ने सेमिनार रूम में मिले हेडफोन को रॉय के मोबाइल फोन से पेयर किया। इसके बाद, पुलिस ने रॉय को हिरासत में लिया और कड़ी पूछताछ की।
पूछताछ के दौरान, रॉय ने आखिरकार अपना अपराध कबूल कर लिया। उसने माना कि उसने महिला डॉक्टर के साथ बलात्कार किया और फिर उसकी हत्या कर दी। उसके कबूलनामे के बाद, अदालत ने उसे 14 दिन की पुलिस कस्टडी में भेज दिया है, ताकि मामले की और गहराई से जांच की जा सके।
कोलकाता में महिला डॉक्टर के साथ हुई थी बर्बरता
ट्रेनी महिला डॉक्टर के साथ बर्बरता की गई थी। उनकी आंख-मुंह, प्राइवेट पार्ट से खून बह रहा था और उनके गर्दन की हड्डी भी टूटी हुई थी। महिला डॉक्टर ने अपने अन्य चार साथियों के साथ देर रात भोजन किया था। इसके बाद बाकी लोग वहां से चले गए, लेकिन वह पढ़ाई और आराम करने के लिए वहीं रुक गई थी। 3 बजे तक उनके ठीक होने की पुष्टि हुई है। रॉय के चार बजे अंदर आने और फिर 40 मिनट बाद बाहर जाने के बीच ही यह घटना हुई है।