May 6, 2026

दलीप ट्रॉफी: टीमों का हुआ ऐलान, ये स्टार खिलाड़ी नहीं चुने गए

0

दलीप ट्रॉफी के लिए चुनी गई टीमें

दलीप ट्रॉफी के लिए टीमों का चुनाव हो चुका है। इस बार केवल चार टीमें टूर्नामेंट में हिस्सा लेने वाली हैं। शुभमन गिल, श्रेयस अय्यर और ऋतुराज गायकवाड़ जैसे खिलाड़ी कप्तानी करते नजर आएंगे। इसके अलावा एक टीम की कप्तानी बंगाल के अनुभवी बल्लेबाज अभिमन्यु ईश्वरन को सौंपी गई है। गिल को इंडिया ए की कप्तानी मिली है। उनकी टीम में रियान पराग, केएल राहुल, शिवम दुबे और कुलदीप यादव जैसे खिलाड़ी हैं।

इंडिया बी की कप्तानी ईश्वरन करेंगे। इसमें यशस्वी जायसवाल, वाशिंगटन सुंदर, रवींद्र जाडेजा और ऋषभ पंत हैं। इंडिया सी की कप्तानी गायकवाड़ को मिली है और उनके पास सूर्यकुमार यादव, साई सुदर्शन और रजत पाटीदार जैसे बल्लेबाज होंगे। ईशान किशन की वापसी होगी और वह इंडिया डी में अय्यर की कप्तानी में खेलेंगे। इस टीम में देवदत्त पडिक्कल, अक्षर पटेल और अर्शदीप सिंह मौजूद हैं।

कोहली समेत ये स्टार नहीं खेलेंगे

विराट कोहली और रोहित शर्मा के लंबे समय बाद दलीप ट्रॉफी में खेलने की उम्मीद जगी थी। हालांकि, ये दोनों ही खिलाड़ी इस टूर्नामेंट में नहीं खेलेंगे। इसके अलावा जसप्रीत बुमराह और हार्दिक पांड्या का भी चयन नहीं हुआ है। रविचंद्रन अश्विन और मोहम्मद शमी भी टीम में शामिल नहीं हैं। शमी फिलहाल सर्जरी के बाद रिहैब से गुजर रहे हैं।

दलीप ट्रॉफी की चारों टीमें

टीम A: शुभमन गिल (कप्तान), मयंक अग्रवाल, रियान पराग, ध्रुव जुरेल, केएल राहुल, तिलक वर्मा, शिवम दुबे, तनुश कोटियन, कुलदीप यादव, आकाश दीप, प्रसिद्ध कृष्णा, खलील अहमद, आवेश खान, विद्वत कावेरप्पा, कुमार कुशाग्र, शास्वत रावत।

टीम B: अभिमन्यु ईश्वरन (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, सरफराज खान, ऋषभ पंत, मुशीर खान, नितीश कुमार रेड्डी, वॉशिंगटन सुंदर, रवींद्र जाडेजा, मोहम्मद सिराज, यश दयाल, मुकेश कुमार, राहुल चाहर, आर साई किशोर, मोहित अवस्थी, एन जगदीशन।

टीम C: रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान), साई सुदर्शन, रजत पाटीदार, अभिषेक पोरेल, सूर्यकुमार यादव, बी इंद्रजीत, हृतिक शौकीन, मानव सुथार, उमरान मलिक, वैषाक विजयकुमार, अंशुल कंबोज, हिमांशु चौहान, मयंक मार्कंडे, आर्यन जुयाल, संदीप वारियर।

टीम D: श्रेयस अय्यर (कप्तान), अथर्व ताइडे, यश दुबे, देवदत्त पडिक्कल, ईशान किशन, रिकी भुई, सारांश जैन, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, आदित्य ठाकरे, हर्षित राणा, तुषार देशपांडे, आकाश सेनगुप्ता, केएस भरत, सौरभ कुमार।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

20 गेंदों में पचासा, समर्थ सिंह ने उड़ाए होश जैस्मिन वालिया कौन हैं? जितेश शर्मा ने की सगाई, देखें तस्वीरें श्रद्धा कपूर की लाल साड़ी में फोटो वायरल खूबसूरती ने किया ओलंपिक से बाहर? 5 बेहतरीन कोरियन हिंदी ड्रामा सीरीज 11,999 रूपये का फोन, खूबियां गिनते ही रह जाएंगे MG देगी ओलंपिक पदक विजेताओं को ‘खास कार’ रोहित शर्मा ने तोड़ा धोनी का बड़ा रिकॉर्ड