March 19, 2026

कोलकाता रेप-मर्डर केस: CBI को आरोपी का पॉलीग्राफ टेस्ट करने की अनुमति मिली

0

कोलकाता रेप-मर्डर केस: आरोपी का होगा पॉलीग्राफ टेस्ट

कोलकाता रेप-मर्डर केस: कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज में एक पोस्टग्रेजुएट डॉक्टर के साथ हुए बलात्कार और हत्या के मुख्य आरोपी संजय रॉय का पॉलीग्राफ टेस्ट कराया जाएगा। सोमवार को केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) को कलकत्ता हाई कोर्ट से यह जांच कराने की अनुमति मिली है। इस टेस्ट को कराने के लिए आरोपी के साथ ही अदालत से भी स्वीकृति लेनी अनिवार्य होती है। इसी जांच को ‘लाइ डिटेक्टर टेस्ट’ भी कहा जाता है।

कोलकाता रेप-मर्डर केस में हुई है एक गिरफ्तारी

घटना के अगले ही दिन संजय रॉय नाम के एक व्यक्ति को पुलिस ने गिरफ्तार किया था। 9 अगस्त की देर रात महिला डॉक्टर के साथ रेप हुआ था और फिर उनकी हत्या कर दी गई थी। इस घटना में गिरफ्तार हुआ व्यक्ति स्वयंसेवक नागरिक है। उसे घटना के समय अस्पताल में जाते हुए देखा गया था। इसकी पुष्टि सीसीटीवी रिकॉर्डिंग से हुई थी। गिरफ्तारी के बाद ही उसने अपना अपराध कबूल कर लिया था। इसके साथ ही उसने खुद के लिए फांसी की सजा मांगी है।

पूरे देश में हो रहा विरोध प्रदर्शन

इस घटना को लेकर पूरे देश में विरोध प्रदर्शन हो रहा है। पूरे देश के लगभग सभी मेडिकल कॉलेजों में डॉक्टरों ने हड़ताल कर रखी है। ओपीडी सेवाओं को पूरी तरह बंद रखा गया है। इसके साथ ही आम लोग भी इस घटना के विरोध में जमकर प्रदर्शन कर रहे हैं। कोलकाता में शायद ऐसा पहली बार हुआ होगा कि ईस्ट बंगाल और मोहन बागान फुटबॉल क्लब के फैंस एक साथ आए हों।

बीते रविवार को दोनों क्लबों के फैंस एक साथ आए और उन्होंने इस घटना के विरोध में प्रदर्शन किया। इस दौरान कुछ लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार भी किया था। पीड़िता के घरवालों का कहना है कि मामले की जांच सही तरीके से नहीं की जा रही है। पीड़िता के पोस्टमार्टम से ऐसे संकेत मिल रहे हैं कि यह कारनामा एक व्यक्ति के द्वारा नहीं किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

20 गेंदों में पचासा, समर्थ सिंह ने उड़ाए होश जैस्मिन वालिया कौन हैं? जितेश शर्मा ने की सगाई, देखें तस्वीरें श्रद्धा कपूर की लाल साड़ी में फोटो वायरल खूबसूरती ने किया ओलंपिक से बाहर? 5 बेहतरीन कोरियन हिंदी ड्रामा सीरीज 11,999 रूपये का फोन, खूबियां गिनते ही रह जाएंगे MG देगी ओलंपिक पदक विजेताओं को ‘खास कार’ रोहित शर्मा ने तोड़ा धोनी का बड़ा रिकॉर्ड