March 19, 2026

ऑस्ट्रेलिया ने न्यूजीलैंड को पहले टेस्ट में 172 रनों से हराया, बने ये रिकॉर्ड्स

0

फोटो क्रेडिट: X/@ICC

ऑस्ट्रेलिया और न्यूज़ीलैंड के बीच खेले गये पहले टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया ने न्यूज़ीलैंड को 172 रनों की करारी शिकस्त दे दी है। ऑस्ट्रेलिया ने खेल के हर विभाग में न्यूज़ीलैंड को मात दी। पहले बल्लेबाज़ी करते हुए ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी में कैमरन ग्रीन की 174 रनों की नाबाद पारी की बदौलत 338 रन बनाये, जिसमे उन्होंने हेज़लवुड के साथ अंतिम विकेट के लिये 110 रन जोड़े थे। न्यूज़ीलैंड का शीर्ष और मध्यक्रम पूरी तरह नाकाम रहा है उनकी पहली पारी महज़ 179 रनों पर सिमट गई।

हालांकि, न्यूज़ीलैंड ने ग्लेन फ़िलिप्स की शानदार गेंदबाज़ी की बदौलत ऑस्ट्रेलिया को दूसरी पारी में 164 रनों पर समेट दिया था। इसके बावजूद न्यूजीलैंड को 369 रनों का पहाड़ जैसा लक्ष्य मिला था। स्कोर का पीछा करने उतरी न्यूज़ीलैंड के पास नाथन लायन की घूमती गेंदों का कोई जवाब नहीं था और 196 रनों पर उनकी पारी समाप्त हो गई। इस मैच में बहुत से नये कीर्तिमान रचे गये और बहुत से टूटे भी। आइये एक नज़र डालते हैं इन रिकॉर्ड्स पर।

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ न्यूजीलैंड का खराब रिकॉर्ड

न्यूजीलैंड ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपना आखिरी टेस्ट बेलेरिव ओवल में 2011 में जीता था। इसके अलावा मेजबान न्यूजीलैंड ने अपने घर पर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पिछली जीत 1993 में ईडन पार्क में दर्ज की थी। आख़िरी दो दशकों में ऑस्ट्रेलिया और न्यूज़ीलैंड के बीच खेले गये 20 टेस्ट मैचों में से 17 मैच ऑस्ट्रेलिया ने जीते हैं। न्यूज़ीलैंड 14 सालों बाद अपने घर पर टेस्ट की दोनों पारियों में 200 से कम रनों पर ऑल आउट हुई है। इससे पहले दक्षिण अफ़्रीका के ख़िलाफ़ हैमिल्टन में दोनों पारियों में 200 से कम बने थे।

नाथन लियोन ने हासिल किए कई कीर्तिमान

नाथन लियोन ने इस मैच में अपने करियर में पांचवी बार 10 विकेट लेने का कीर्तिमान बनाया। उन्होंने न्यूज़ीलैंड के ख़िलाफ़ दूसरी बार ऐसा किया है। टेस्ट क्रिकेट में लियोन (527 विकेट) वेस्टइंडीज़ के दिग्गज गेंदबाज़ कर्टनी वॉल्श (519 विकेट) को पछाड़कर सर्वाधिक विकेट लेने वालों की सूची में सातवें स्थान पर पहुंच गये है। इस मैच में लियोन चौथी पारी में सर्वाधिक विकेट लेने के मामले में श्रीलंका के रंगना हेराथ (115 विकेट) को भी पीछे छोड़ा। अब उनके नाम चौथी पारी में 119 विकेट हैं। लायन डब्ल्यूटीसी में दसवी बार पाँच विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज़ बन गये हैं। नौ बार पाँच विकेट्स लेकर अश्विन अब दूसरे स्थान पर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

20 गेंदों में पचासा, समर्थ सिंह ने उड़ाए होश जैस्मिन वालिया कौन हैं? जितेश शर्मा ने की सगाई, देखें तस्वीरें श्रद्धा कपूर की लाल साड़ी में फोटो वायरल खूबसूरती ने किया ओलंपिक से बाहर? 5 बेहतरीन कोरियन हिंदी ड्रामा सीरीज 11,999 रूपये का फोन, खूबियां गिनते ही रह जाएंगे MG देगी ओलंपिक पदक विजेताओं को ‘खास कार’ रोहित शर्मा ने तोड़ा धोनी का बड़ा रिकॉर्ड