Buchi Babu Tournament: शेड्यूल, ग्रुप्स और वेन्यू- जानिए सब कुछ
Buchi Babu Tournament से जुड़ी अहम बातें
Buchi Babu Tournament: तमिलनाडु में बुची बाबू इनविटेशनल टूर्नामेंट होने जा रहा है। इसकी शुरुआत 15 अगस्त से होने वाली है। इस टूर्नामेंट के सभी मैच तमिलनाडु में खेले जाने हैं और कुल चार मैदानों में मैच होंगे। इस बार का टूर्नामेंट इसलिए भी चर्चा का विषय है क्योंकि भारतीय क्रिकेट टीम के कई स्टार खिलाड़ी भी इस टूर्नामेंट में हिस्सा लेते दिखेंगे। सूर्यकुमार यादव मुंबई के लिए खेलते दिखेंगे। सूर्यकुमार टेस्ट क्रिकेट में वापसी की कोशिश में लगे हुए हैं।
ईशान किशन इस टूर्नामेंट का मुख्य आकर्षण होंगे क्योंकि वह लंबे समय बाद घरेलू क्रिकेट में वापसी कर रहे हैं। किशन को झारखंड का कप्तान बनाया गया है। किशन ने पिछले सीजन लगातार कहे जाने के बावजूद घरेलू क्रिकेट नहीं खेला था। इसके परिणामस्वरूप वह भारतीय टीम के वार्षिक अनुबंध से बाहर कर दिए गए थे। उन्हें दिसंबर 2023 के बाद से भारतीय टीम में भी जगह नहीं मिली है। अब किशन के पास यह दूसरा मौका आया है जिससे वह दोबारा भारतीय टीम के लिए दावेदारी ठोंक पाएंगे।
Buchi Babu Tournament 2024 के ग्रुप
ग्रुप A: मध्य प्रदेश, झारखंड, हैदराबाद
ग्रुप B: रेलवे, गुजरात, TNCA प्रेसिडेंट्स XI
ग्रुप C: मुंबई, हरियाणा, TNCA XI
ग्रुप D: जम्मू और कश्मीर, छत्तीसगढ़, बड़ौदा
बुची बाबू इनविटेशनल टूर्नामेंट 2024 का शेड्यूल
पहला राउंड (15-18 अगस्त)
मध्य प्रदेश vs झारखंड
रेलवे vs गुजरात
मुंबई vs हरियाणा
जम्मू और कश्मीर vs छत्तीसगढ़
दूसरा राउंड (21-24 अगस्त)
झारखंड vs हैदराबाद
रेलवे vs TNCA प्रेसिडेंट्स XI
हरियाणा vs TNCA XI
जम्मू और कश्मीर vs बड़ौदा
तीसरा राउंड (27-30 अगस्त)
मध्य प्रदेश vs हैदराबाद
गुजरात vs TNCA प्रेसिडेंट्स XI
मुंबई vs TNCA XI
बड़ौदा vs छत्तीसगढ़
सेमीफाइनल (2-5 सितंबर)
ग्रुप A के विजेता vs ग्रुप B के विजेता
ग्रुप C के विजेता vs ग्रुप D के विजेता
फाइनल (8-11 सितंबर)