February 8, 2025

धोनी नहीं होंगे CSK के कप्तान, रुतुराज गायकवाड़ को सौंपी गई जिम्मेदारी

0

फोटो क्रेडिट: X/@IPL

चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने IPL 2024 की शुरुआत से पहले ही एक बड़ा ऐलान कर दिया है। दरअसल CSK ने अपना कप्तान बदल दिया है और अब एमएस धोनी टीम की कप्तानी करते हुए नहीं दिखाई देंगे। धोनी के बदले रुतुराज गायकवाड़ को कप्तानी सौंपी गई है। CSK को शुक्रवार (22 मार्च) को 17वें सीजन का पहला मैच खेलना है। सीजन की शुरुआत से पहले सभी 10 टीमों के कप्तानों की एक फोटो आती है और इस फोटो में धोनी दिखाई नहीं दिए।

2022 में भी धोनी ने छोड़ी थी कप्तानी

2022 सीजन शुरू होने से पहले भी धोनी ने कप्तानी छोड़ने का ऐलान किया था। उस समय रवींद्र जडेजा को टीम का कप्तान बनाया गया था, लेकिन टीम के खराब प्रदर्शन के कारण सीजन के बीच में ही जडेजा को कप्तानी से हटा दिया गया था। जडेजा के हटाए जाने के बाद वापस धोनी को यह जिम्मेदारी सौंपी गई थी। उस सीजन तो CSK नौवें स्थान पर ही रही थी, लेकिन अगले सीजन यानि कि 2023 में धोनी की कप्तानी में CSK चैंपियन बनी थी।

रुतुराज को मिला मौका

CSK ने इस बार जडेजा की ओर ना देखते हुए युवा रुतुराज को कप्तानी की जिम्मेदारी सौंपी है। एक समय ये अटकलें भी जोरों पर थी कि जडेजा ने CSK छोड़ने का मन बना लिया है, लेकिन फिर ऐसा नहीं हुआ। ऐसा भी कहा जाता है कि जडेजा को टीम में रुकने के लिए एमएस ने ही राजी किया था क्योंकि 2022 में बीच सीजन कप्तानी से हटाया जाना उन्हें पसंद नहीं आया था।

रुतुराज को शुरू से ही इस फ्रेंचाइजी का भविष्य माना जा रहा था और अब उन्होंने इतना बड़ा फैसला लेकर उसे सही भी साबित किया है। धोनी की मौजूदगी में कप्तानी मिलने का लाभ रुतुराज को भी मिलेगा क्योंकि धोनी जाते-जाते उन्हें कप्तानी के लिए पूरी तरह तैयार कर जाएंगे। इंटरनेशनल क्रिकेट में एमएस ने कुछ ऐसा ही विराट कोहली के साथ भी किया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

20 गेंदों में पचासा, समर्थ सिंह ने उड़ाए होश जैस्मिन वालिया कौन हैं? जितेश शर्मा ने की सगाई, देखें तस्वीरें श्रद्धा कपूर की लाल साड़ी में फोटो वायरल खूबसूरती ने किया ओलंपिक से बाहर? 5 बेहतरीन कोरियन हिंदी ड्रामा सीरीज 11,999 रूपये का फोन, खूबियां गिनते ही रह जाएंगे MG देगी ओलंपिक पदक विजेताओं को ‘खास कार’ रोहित शर्मा ने तोड़ा धोनी का बड़ा रिकॉर्ड