March 19, 2026

IVPL: पवन नेगी का कमाल, छत्तीसगढ़ वॉरियर्स को हराकर सेमीफाइनल में पहुंची वीवीआईपी उत्तर प्रदेश

0

फोटो क्रेडिट: IVPL

IVPL 2024: इंडियन वेटरन प्रीमियर लीग (IVPL) के पहले सीजन में लगातार पवन नेगी बेहतरीन फॉर्म में नजर आ रहे हैं। उन्होंने गुरुवार को छत्तीसगढ़ वॉरियर्स के खिलाफ 54 गेंदों पर 83 रन की पारी खेली और एक बार फिर वीवीआईपी उत्तर प्रदेश को जीत दिलाई। यूपी ने यह मुकाबला 16 रन से जीता। इस मैच में पहले खेलते हुए वीवीआईपी उत्तर प्रदेश ने 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 183 रन स्कोरबोर्ड पर लगाए। पवन नेगी ने शानदार अर्धशतकीय पारी खेली और अंत में रजत भाटिया के कैमियो से टीम ने 180 रन का आंकड़ा पार किया।

184 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी छत्तीसगढ़ ने खूब लड़ाई की और अंतिम ओवर में जीत के लिए 19 रन चाहिए थे। लेकिन आखिरी ओवर में टीम 2 ही रन बना पाई और 16 रन से मुकाबला गंवा दिया। छत्तीसगढ़ वॉरियर्स की टीम 20 ओवर में 9 विकेट गंवाकर 167 रन ही बना पाई। उत्तर प्रदेश के लिए मोनू कुमार स्टार परफॉर्मर रहे। सी एंपोफू ने भी तीन बेहतरीन सफलताएं हासिल की।

पवन नेगी बने मैन ऑफ द मैच

इस जीत के साथ उत्तर प्रदेश की टीम ने अपना सेमीफाइनल का टिकट भी पक्का कर लिया हैं। अब टीम शनिवार को सीधे सेमीफाइनल में एक्शन में नजर आएगी। पहले खेलने उतरी वीवीआईपी उत्तर प्रदेश को अच्छी शुरुआत नहीं मिली। पहले ओवर में ही भानु सेठ पवेलियन लौट गए। उसके बाद रोहित प्रकाश और पवन नेगी ने पारी को आगे बढ़ाया। यहां से कुछ स्कोर आगे बढ़ा लेकिन गुरकीरत मान ने रोहित प्रकाश का विकेट लेकर स्कोर 2 विकेट के नुकसान पर 36 रन कर दिया।

नेगी एक छोर पर डटे रहे और उन्होंने पारी को आगे बढ़ाया। परविंदर सिंह के साथ उन्होंने 35 रन की पार्टनरशिप की। लेकिन परविंदर इस पारी में कुछ नहीं कर पाए और उन्होंने 8 गेंद पर सिर्फ 5 रन बनाए। 8वें ओवर में परविंदर का विकेट गिरा। यहां से पारी डगमगाई और 71 पर 2 विकेट से स्कोर 92 रन पर 5 विकेट हो गया। यहां से शुरू हुआ नेगी और भाटिया का शो। दोनों ने स्कोर 183 तक पहुंचा दिया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

20 गेंदों में पचासा, समर्थ सिंह ने उड़ाए होश जैस्मिन वालिया कौन हैं? जितेश शर्मा ने की सगाई, देखें तस्वीरें श्रद्धा कपूर की लाल साड़ी में फोटो वायरल खूबसूरती ने किया ओलंपिक से बाहर? 5 बेहतरीन कोरियन हिंदी ड्रामा सीरीज 11,999 रूपये का फोन, खूबियां गिनते ही रह जाएंगे MG देगी ओलंपिक पदक विजेताओं को ‘खास कार’ रोहित शर्मा ने तोड़ा धोनी का बड़ा रिकॉर्ड