IVPL का ग्रैंड ओपनिंग सेरेमनी के साथ होगा आगाज
फोटो क्रेडिट: IVPL
इंडियन वेटरन प्रीमियर लीग (IVPL) के पहले संस्करण की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। शुक्रवार को शहीद विजय सिंह पाठिक स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में इसका आगाज रंगारंग कार्यक्रम (ओपनिंग सेरेमनी) के साथ होने जा रहा है। हफ्तों की तैयारी और कठिन परिश्रम के बाद ग्रेटर नोएडा के इस आइकोनिक स्टेडियम में क्रिकेट का यह शानदार टूर्नामेंट अब शुरू होने जा रहा है। ओपनिंग सेरेमनी का आयोजन टूर्नामेंट के पहले मैच से पूर्व होने जा रहा है। इसी के साथ IVPL का आगाज होगा।
IVPL के पहले मैच में भिड़ेंगे सहवाग और गेल
IVPL’s opening clash is here! 🏏Mumbai Champions lock horns with Telangana Tigers in 1st Match, featuring the legendary showdown between Chris Gayle and @virendersehwag !💥
@KentROSystems#bvci #ivpl #t20 #cricket #goat #100sports #chriagayle #virendersehwag pic.twitter.com/C6R1U4Pz2u
— Indian Veteran Premier League (@ivplt20) February 23, 2024
IVPL का पहला मैच शुक्रवार को ही वीरेंद्र सहवाग की कप्तानी वाली मुंबई चैंपियन और क्रिस गेल की अगुवाई वाली तेलंगाना टाइगर्स के बीच खेला जाएगा। जबकि दूसरा मैच शनिवार को छत्तीसगढ़ वॉरियर्स और रेड कार्पेट दिल्ली के बीच होगा। IVPL की शुरुआत से पहले गुरुवार को कई खिलाड़ी यहां पहुंचे और उन्होंने रनिंग करके अभ्यास भी किया। इस दौरान हर्षेल गिब्स भी नजर आए। टूर्नामेंट की शुरुआत से पहले उन्होंने अपनी इसको लेकर उत्सुकता भी जाहिर की।
“यहां वापस आकर अच्छा लग रहा है। अगले 10 दिन की ओर देखें तो काफी रोमांचक लम्हे आने वाले हैं। इस टीम में मौजूद एक या दो खिलाड़ियों को मैंने कोचिंग भी दी है। उनके साथ खेलना काफी शानदार है। हमारे पास एक शानदार स्क्वॉड है।”
हर्शेल गिब्स दोबारा से फील्ड पर लौटते हुए बड़े मंच पर अपना टैलेंट दिखाने के लिए तैयार हैं। इस लीग का आयोजन बोर्ड फॉर वेटरन क्रिकेट इन इंडिया (BVCI) द्वारा किया जा रहा और 100 स्पोर्ट्स इसे मैनेज कर रहा है। इस लीग के सभी मुकाबले ग्रेटर नोएडा के शहीद विजय सिंह पाठिक स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में ही होंगे। 23 फरवरी 2024 से 3 मार्च 2024 तक यह लीग खेली जाएगी।
ऐसा है टूर्नामेंट का फॉर्मेट और टीमें
इस टूर्नामेंट में कुल छह टीमें हिस्सा ले रही हैं और उनके बीच कांटे की टक्कर देखने को मिलेगी। इसमें हिस्सा लेने वाली टीमें हैं, वीवीआईपी उत्तर प्रदेश, राजस्थान लेजेंड्स, रेड कार्पेट दिल्ली, छत्तीसगढ़ वॉरियर्स, तेलंगाना टाइगर्स और मुंबई चैंपियन्स। सभी टीमें इस टूर्नामेंट के लीग स्टेज में सेमीफाइनल से पहले 5-5 मैच खेलेंगी। 2 मार्च को सेमीफाइनल मैच होगा जिसमें चार टीमें जगह बनाएंगी। मैचों का ब्रॉडकास्ट भारत में यूरोस्पोर्ट, डीडी स्पोर्ट्स और फैनकोड पर होगा।