March 22, 2026

NIRF Rankings: भारत का टॉप कॉलेज कौन, टॉप-10 में कितने डीयू के कॉलेज?

0

NIRF Rankings में छाए डीयू के कॉलेज

NIRF Rankings: नेशनल इंस्टीट्यूशनल रैंकिंग फ्रेमवर्क (NIRF) द्वारा जारी किए गए ताजा रैंकिंग में इस साल दिल्ली विश्वविद्यालय (DU) के हिंदू कॉलेज ने पहले स्थान पर कब्जा किया है। पिछले साल NIRF Rankings में पहले स्थान पर रहने वाला मिरांडा हाउस इस बार दूसरे स्थान पर आ गया है। टॉप-10 में इस बार डीयू के छह कॉलेज शामिल हैं। इसके अलावा कोलकाता से दो और तमिलनाडु से भी दो कॉलेजों को जगह मिली है।

इस साल NIRF रैंकिंग की सूची 16 अलग-अलग श्रेणियों में जारी की गई है। तीन नई श्रेणियाँ – राज्य विश्वविद्यालय, कौशल विश्वविद्यालय और ओपन विश्वविद्यालय इस साल जोड़ी गई हैं। अन्य श्रेणियों में विश्वविद्यालय, कॉलेज, अनुसंधान संस्थान, इंजीनियरिंग, प्रबंधन, फार्मेसी, चिकित्सा, डेंटल, कानून, आर्किटेक्चर और प्लानिंग, कृषि और संबंधित क्षेत्र, और नवाचार शामिल हैं।

NIRF Rankings के टॉप-10 में शामिल डीयू कॉलेज

हिंदू कॉलेज और मिरांडा हाउस के अलावा भी दिल्ली विश्वविद्यालय के चार और कॉलेज टॉप 10 सूची में शामिल हुए हैं। कुल मिलाकर टॉप-10 में छह कॉलेज डीयू के ही हैं। टॉप-10 कॉलेजों की लिस्ट इस प्रकार है।

1- हिंदू कॉलेज (दिल्ली)

2- मिरांडा हाउस (दिल्ली)

3- सेंट स्टीफंस कॉलेज (दिल्ली)

4- रामा कृष्णा मिशन विवेकानंद सेंटेनरी कॉलेज (कोलकाता)

5- आत्मा राम सनातन धर्म कॉलेज (दिल्ली)

6- सेंट जेवियर्स कॉलेज (कोलकाता)

7- PGSR कृष्णामल कॉलेज फॉर वीमेन (कोयंबटूर)

8- लोयोला कॉलेज (चेन्नई)

9- किरोरीमल कॉलेज (दिल्ली)

10- लेडी श्री राम कॉलेज फॉर वीमेन (दिल्ली)

 किन मानकों पर होता है आकलन?

NIRF Rankings का आकलन पांच प्रमुख मानकों पर किया जाता है। ये मानक निम्न हैं।

1- शिक्षण, सीखने और संसाधन (TLR)
2- अनुसंधान और पेशेवर अभ्यास (RP)
3- स्नातक परिणाम (GO)
4- आउटरीच और समावेशिता (OI)
5- धारणा (PR)

ये रैंकिंग इन कॉलेजों की उत्कृष्टता और गुणवत्ता का प्रमाण है, जो उन्हें भारत के शीर्ष शैक्षणिक संस्थानों में शामिल करती है। डीयू के कॉलेज पूरे देश में प्रसिद्ध हैं। रैंकिंग में साल दर साल लगातार इनका दबदबा भी देखने को मिल रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

20 गेंदों में पचासा, समर्थ सिंह ने उड़ाए होश जैस्मिन वालिया कौन हैं? जितेश शर्मा ने की सगाई, देखें तस्वीरें श्रद्धा कपूर की लाल साड़ी में फोटो वायरल खूबसूरती ने किया ओलंपिक से बाहर? 5 बेहतरीन कोरियन हिंदी ड्रामा सीरीज 11,999 रूपये का फोन, खूबियां गिनते ही रह जाएंगे MG देगी ओलंपिक पदक विजेताओं को ‘खास कार’ रोहित शर्मा ने तोड़ा धोनी का बड़ा रिकॉर्ड