Paris Olympic: यौन उत्पीड़न के आरोप में गिरफ्तार किया गया मिस्त्र का पहलवान
![](https://goalbold.in/wp-content/uploads/2024/08/New-Project-28-1200x675.png)
मिस्त्र का पहलवान पेरिस में हुआ गिरफ्तार
पेरिस ओलंपिक 2024 में खेल मैदान के बाहर से भी कई अलग-अलग खबरें आ रही हैं। एक ताजा खबर आई है कि मिस्त्र का एक पहलवान पुलिस के द्वारा गिरफ्तार किया गया है। इस पहलवान पर शराब के नशे में एक महिला का यौन उत्पीड़न करने का आरोप लगा है। यह गिरफ्तारी शुक्रवार की सुबह ही हुई है। फिलहाल मिस्त्र के रेसलिंग फेडरेशन की तरफ से इस मामले को लेकर कोई बयान जारी नहीं किया गया है।
किस मामले में फंसा मिस्त्र का पहलवान?
पेरिस में इस मामले की जांच कर रहे अधिकारी ने अपना बयान जारी किया है। इसमें उन्होंने बताया है कि शुक्रवार की सुबह पहलवान ने एक कैफे के बाहर एक महिला को पीछे से जकड़ लिया था। अधिकारी ने उस पहलवान का नाम उजागर नहीं किया है। हालांकि, उन्होंने यह जरूर बताया है कि पहलवान का जन्म मिस्त्र में हुआ था और वह पेरिस में ओलंपिक में हिस्सा ले रहा था।
कोकेन खरीदते गिरफ्तार हुआ था ऑस्ट्रेलिया का हॉकी खिलाड़ी
इससे पहले एक और चौंकाने वाला मामला सामने आया था। इसमें ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज 28 वर्षीय हॉकी खिलाड़ी टॉम क्रेग को गिरफ्तार किया गया था। पुलिस ने उन्हें कोकेन खरीदते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया था। उस समय उनके पास से एक ग्राम कोकेन मिला भी था। पहले तो ऑस्ट्रेलियाई दल ने खिलाड़ी का नाम उजागर नहीं किया था। हालांकि, मीडिया में नाम लीक होने के बाद उन्होंने इसे स्वीकार कर लिया था।
गनीमत यह रही कि क्रेग को जुर्माना लगाने के बाद छोड़ दिया गया था। इस घटना के बाद उन्हें ओलंपिक विलेज से बाहर कर दिया था। पुलिस की हिरासत से बाहर आने के बाद उन्होंने माफी मांगी थी। मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा था कि उनसे एक बहुत बड़ी गलती हो गई। अब आगे ऑस्ट्रेलिया का हॉकी फेडरेशन उनके ऊपर क्या एक्शन लेगा इसकी जानकारी नहीं है।