March 22, 2026

29 की उम्र में डेब्यू, 33 में बने कप्तान, किस्मत चमकने के बाद सूर्या ने दिया बड़ा बयान

0

फोटो क्रेडिट - (X/@surya_14kumar)

कहते हैं कि मेहनत करने वालों की हार नहीं होती और भारतीय बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव ने इसे सही साबित कर दिखाया है। घरेलू क्रिकेट और IPL में लंबे समय से खेल रहे सूर्यकुमार यादव को भारतीय टीम की जर्सी पहनने के लिए लंबा इंतजार करना पड़ा। 29 साल की उम्र में उन्होंने भारत के लिए टी20 इंटरनेशनल डेब्यू किया और अब 33 की उम्र में वह भारत की कप्तानी करने के लिए तैयार हैं। यह सूर्यकुमार और उनके परिवार के लिए बहुत खुशी और गर्व की बात है। इसी क्रम में अब सूर्यकुमार की तरफ से एक बड़ा बयान भी सामने आया है।

सूर्यकुमार ने श्रीलंका दौरे पर कप्तानी मिलने के बाद अब इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट किया है। उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा,

आपकी सबकी तरफ से मिल रहे ढेर सारे प्यार, समर्थन और शुभकामनाओं के लिए आपको शुक्रिया। पिछले कुछ हफ्ते मेरे लिए सपने की तरह रहे हैं और मैं इसके लिए आभार व्यक्त करता हूं। देश के लिए खेलना सबसे स्पेशल फीलिंग है जिसे मैं शब्दों में बयां नहीं कर सकता हूं। इस नए रोल में मुझे ढेर सारी जिम्मेदारियां, उत्सुकता और प्रेरणा मिलने वाली है। मुझे उम्मीद है कि आपका समर्थन और दुआएं मिलती रहेंगी। सारी प्रसिद्धि भगवान तक पहुंचती है। भगवान महान है।

सूर्यकुमार यादव ने लपका था अदभुत कैच

टी20 विश्व कप फाइनल में सूर्यकुमार ने अंतिम ओवर में एक अदभुत कैच लपका था और इस कैच ने भारत को मैच जिताने में अहम भूमिका निभाई थी। डेविड मिलर के लंबे शॉट को लॉन्ग ऑफ बाउंड्री पर सूर्यकुमार ने पकड़ा और फिर गेंद को हवा में उछाल दिया था। सूर्यकुमार को पता था कि वह बाउंड्री से बाहर चले जाएंगे और इसीलिए उन्होंने जानबूझकर ऐसा किया था। हालांकि, उन्होंने वापस आते हुए कैच को पूरा किया और भारतीय फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। अब वह एक नई भूमिका के लिए तैयार हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

20 गेंदों में पचासा, समर्थ सिंह ने उड़ाए होश जैस्मिन वालिया कौन हैं? जितेश शर्मा ने की सगाई, देखें तस्वीरें श्रद्धा कपूर की लाल साड़ी में फोटो वायरल खूबसूरती ने किया ओलंपिक से बाहर? 5 बेहतरीन कोरियन हिंदी ड्रामा सीरीज 11,999 रूपये का फोन, खूबियां गिनते ही रह जाएंगे MG देगी ओलंपिक पदक विजेताओं को ‘खास कार’ रोहित शर्मा ने तोड़ा धोनी का बड़ा रिकॉर्ड