March 21, 2026

विराट कोहली ने CSK के खिलाफ IPL में कैसा प्रदर्शन किया है?

0

फोटो क्रेडिट: X/@IPL

भारत में जहां छठ के साथ त्योहारों का सिलसिला खत्म होता है वहीं नए साल में इंडियन प्रीमियर लीग के साथ त्योहारों के सिलसिले का आगाज होता है। इस लोक त्योहार का मुहूर्त आ गया है। मंच भी सज चुका है और इस त्योहार के दो सबसे बड़े नायक विराट कोहली और महेंद्र सिंह धोनी आमने-सामने आने के लिए कमर भी कस चुके हैं। 22 मार्च से होने वाले IPL 2024 का आगाज चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच होने जा रहा है। तुर्रम खानों से भरे इस मुकाबले में जिस खिलाड़ी पर सबसे ज्यादा नजर होगी वो विराट कोहली हैं।

लंबे ब्रेक से वापस आए विराट का IPL में रिकॉर्ड शानदार रहा है और CSK के खिलाफ उनका प्रदर्शन तो अलग ही स्तर पर पहुंच जाता है। 31 मैचों में 37.88 की औसत और 125.47 की स्ट्राइक रेट से 985 रन बनाकर विराट ने CSK के खिलाफ अपनी ताकत का लोहा मनवाया है।

विराट कोहली के अर्धशतकों का सिलसिला

IPL में सर्वाधिक सात शतक लगाने वाले विराट ने CSK के खिलाफ शतक तो नहीं लगाए हैं, लेकिन अर्धशतकों का सिलसला कभी रुकने नहीं दिया है। अब तक उन्होंने CSK के खिलाफ नौ अर्धशतक जड़े हैं, जो किसी भी बल्लेबाज द्वारा CSK के खिलाफ सर्वाधिक अर्धशतक हैं। दूसरे स्थान पर शिखर धवन (8) हैं।

विराट बनाम CSK गेंदबाज

रवीन्द्र जडेजा: रवीन्द्र जडेजा इकलौते ऐसे सुपरकिंग हैं जिनके सामने विराट ने स्ट्रगल किया है। उन्होने अब तक 17 पारी में जडेजा के 131 गेंदों का सामना किया हैं जहां उन्होंने सात चौके और तीन छक्कों के साथ 141 रन बनाया है। इस दौरान जडेजा ने तीन बार विराट को पविलियन भेजा है। विराट का स्ट्राइक-रेट भी जडेजा के सामने 106 का ही रहा है जो उनके स्तर से काफी साधारण है।

दीपक चाहर: CSK की तरफ से नई गेंद की जिम्मेदारी निभाने वाले दीपक चाहर के खिलाफ विराट का आंकड़ा ठीक रहा है। विराट ने अब तक उनके 49 गेंदों का सामना किया है जहां 138 के स्ट्राइक रेट एवं 11 चौकों की मदद से 68 रन बनाया है। इस बीच एक बार दीपक को विराट का विकेट भी मिला है।

शार्दुल ठाकुर: CSK के एक गेंदबाज जिनके खिलाफ विराट का प्रदर्शन सबसे लाजवाब रहा है वह शार्दुल ठाकुर हैं। विराट ने अब तक शार्दुल की 47 गेंदों का सामना किया है जहां उन्होंने 159 के शानदार स्ट्राइक रेट, सात चौके और दो छक्कों की मदद से 67 रन बनाए हैं। वहीं शार्दुल एक बार विराट को आउट करने में सफल हुए हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

20 गेंदों में पचासा, समर्थ सिंह ने उड़ाए होश जैस्मिन वालिया कौन हैं? जितेश शर्मा ने की सगाई, देखें तस्वीरें श्रद्धा कपूर की लाल साड़ी में फोटो वायरल खूबसूरती ने किया ओलंपिक से बाहर? 5 बेहतरीन कोरियन हिंदी ड्रामा सीरीज 11,999 रूपये का फोन, खूबियां गिनते ही रह जाएंगे MG देगी ओलंपिक पदक विजेताओं को ‘खास कार’ रोहित शर्मा ने तोड़ा धोनी का बड़ा रिकॉर्ड