अनंत अंबानी की प्री-वेडिंग में शामिल हुए ये स्टार क्रिकेटर्स 

अपनी पत्नी साक्षी के साथ शुक्रवार को ही जामनगर पहुंच गए थे एमएस धोनी. ब्लैक ड्रेस में दोनों ने पहली रात को ही दिखाया था ग्लैमरस लुक.

मुंबई इंडियंस के नए कप्तान और फ्रेंचाइजी से पहले भी खेल चुके हार्दिक पंड्या भी शुक्रवार को ही जामनगर पहुंच गए थे। इस दौरान उनके भाई क्रुणाल पंड्या भी साथ थे।

केवल मुंबई इंडियंस के लिए ही IPL खेलने वाले किरोन पोलार्ड भी सेरेमनी का हिस्सा बनाया गया है। पोलार्ड IPL के अलावा अन्य लीग्स में MI फैमिली का हिस्सा हैं।

न्यूजीलैंड के स्टार तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट को भी न्यौता दिया गया है। बोल्ट अपनी पत्नी के साथ जामनगर में इस बड़ी पार्टी का लुत्फ ले रहे हैं।

BCCI के साथ लगातार टकराव में चल रहे ईशान किशन भी इस पार्टी का हिस्सा बन चुके हैं। डीवाई पाटिल टूर्नामेंट खेल रहे किशन मुंबई से जामनगर पहुंच चुके हैं।

भारतीय टीम के कप्तान और मुंबई इंडियंस के बहुत बड़े खिलाड़ी रोहित शर्मा भी जामनगर में मौजूद हैं। इस पार्टी में रोहित के साथ उनकी पत्नी भी मौजूद हैं।

चोट के कारण मैदान से बाहर चल रहे सूर्यकुमार यादव भी अपनी पत्नी को लेकर जामनगर पहुंच चुके हैं। सूर्यकुमार ने इंस्टा पर कुछ डैशिंग तस्वीरें भी शेयर की हैं।

अफगानिस्तान के स्टार लेग-स्पिनर राशिद खान भी पार्टी का हिस्सा बनने के लिए जामनगर पहुंच गए हैं। राशिद भी बैक सर्जरी के कारण कुछ समय से मैदान से दूर हैं।