श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव की स्त्री-2 जल्द ही सिनेमाघरों में आने वाली है। इस फिल्म में भोजपुर सुपरस्टार पवन सिंह ने एक गाना गाया है। यह गाना रिलीज होते ही काफी तेजी से वायरल हो रहा है।
पवन ने जो गाना गाया है उसका शीर्षक ‘आयी नहीं’ है। श्रद्धा और राजकुमार प्रमोशन के दौरान इस गाने पर डांस करते दिख रहे हैं। इस गाने को फैंस का भी खूब प्यार मिल रहा है।
दो दिन पहले ही इस गाने का टीजर लॉन्च किया गया था। इस गाने में श्रद्धा और राजकुमार के अलावा अपारशक्ति खुराना भी दिखाई दे रहे हैं।
पवन सिंह भोजपुर इंडस्ट्री के सुपरस्टार कहे जाते हैं। उन्होंने अपना करियर गायक के रूप में ही शुरू किया था। बाद में वह अभिनय के क्षेत्र में भी उतरे और यहां भी काफी सफल रहे।
पवन राजनीति में भी डेब्यू कर चुके हैं। वह काराकाट से निर्दलीय लोकसभा का चुनाव लड़े थे। बीजेपी ने उन्हें आसनसोल से टिकट दिया था, लेकिन उन्होंने वहां से लड़ने से मना कर दिया था।
पवन द्वारा गाया हुआ गाना ‘लॉलीपॉप’ पूरे विश्व में हिट हो चुका है। इस गाने को आए एक दशक से अधिक का समय हो चुका है, लेकिन आज भी यह पार्टियों में लोगों की पहली पसंद बना हुआ है।