दिसंबर 2022 में भीषण सड़क दुर्घटना में घायल होने के बाद से ही पंत मैदान से दूर हैं। दुर्घटना में उनके दांए घुटने में गंभीर चोट लगी थी। उन्हें सर्जरी से गुजरना पड़ा था।
अपडेट
बीसीसीआई सेक्रेटरी जय शाह ने अब पंत के टी-20 विश्व कप में खेलने को लेकर एक बड़ा अपडेट दिया है। शाह ने कहा, “अगर पंत IPL में विकेटकीपिंग कर पाएंगे तो वह टी-20 विश्व कप भी खेल सकते हैं।”
एनसीए
पंत को हाल ही में एनसीए द्वारा पूरी तरह फिट घोषित किया गया है। हालांकि, इस दौरान उनके विकेटकीपिंग करने को लेकर कुछ भी साफ नहीं किया है। अभ्यास के दौरान वह कीपिंग करते दिखे हैं।
स्टेटमेंट
हाल ही में दिल्ली कैपिटल्स के सह-मालिक पार्थ जिंदल ने बयान दिया था कि पंत बल्लेबाज के रूप में खेलने के लिए पूरी तैयार हैं। उन्होंने यह भी उम्मीद जताई थी कि सीजन के पहले मैच से ही पंत टीम को लीड करेंगे।
उम्मीद
IPL 2024 में पंत अपनी छाप छोड़ने के लिए बेकरार हैं। क्रिकेट जगत का हर एक व्यक्ति यही उम्मीद करेगा कि पंत धमाकेदार वापसी करें क्योंकि इस बात में कोई संदेह नहीं है कि वह एक सुपरस्टार हैं।