February 10, 2025

भारतीय बल्लेबाजों को नचाने वाले 34 वर्षीय जेफरी वेंडरसे कौन हैं?

0

जेफरी वेंडरसे ने दिलाई अजंता मेंडिस की याद (फोटो क्रेडिट: X/@SonyLIV)

भारत और श्रीलंका के बीच खेले कोलंबो में खेले गए दूसरे वनडे में जेफरी वेंडरसे का कहर देखने को मिला। सीरीज शुरू होने पर यह गेंदबाज श्रीलंका की टीम का हिस्सा भी नहीं था। वानिंदु हसरंगा के चोटिल होने के कारण वेंडरसे को टीम में शामिल किया गया था। मौका मिलते ही उन्होंने भारतीय बल्लेबाजी की कमर तोड़ दी। जेफरी वेंडरसे ने अपने पहले सात ओवरों में ही छह विकेट चटका दिए। खास बात यह रही कि भारत के छह ही विकेट गिरे थे और सभी वेंडरसे ने लिए। आइए जानते हैं वेंडरसे कौन हैं।

जेफरी वेंडरसे ने 2015 में किया था इंटरनेशनल डेब्यू

30 जुलाई, 2015 को वेंडरसे ने पाकिस्तान के खिलाफ टी20 मैच के साथ अपना इंटरनेशनल डेब्यू किया था। इसी साल दिसंबर में उन्होंने अपना पहला वनडे मैच भी खेला था। हालांकि, लगभग एक दशक के समय में भी वह बहुत अधिक मैच नहीं खेल पाए हैं। वेंडरसे दाएं हाथ के लेग स्पिन गेंदबाज हैं। वह श्रीलंका के लिए 2022 में अपना टेस्ट डेब्यू भी कर चुके हैं।

2018 में लगा था एक साल का बैन

2018 में वेंडरसे श्रीलंका की टीम के साथ वेस्टइंडीज के दौरे पर गए थे। इसी दौरान वह रात में कुछ साथियों के साथ बाहर घूमने निकल गए और समय पर वापस नहीं लौटे। इससे नाराज श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने उन्हें दौरे के बीच से ही घर वापस लौटा दिया था। इसके एक महीने बाद श्रीलंका बोर्ड ने एक प्रेस रिलीज जारी की थी। इस रिलीज में कहा गया था कि वेंडरसे पर इंटरनेशनल क्रिकेट से एक साल का प्रतिबंध लगाया गया है।

हालांकि, उनके द्वारा अपना अपराध स्वीकार करने के कारण उनके प्रतिबंध को निलंबित कर दिया गया था। उन्हें जो वार्षिक अनुबंध मिला था उससे 20 प्रतिशत राशि जुर्माने के तौर पर काट ली गई थी। इसके साथ ही उन्हें यह भी चेतावनी मिली थी कि यदि ऐसा कोई व्यवहार दोबारा किया गया तो उन्हें कड़ी सजा मिलेगी।

पिछली बार भारत के खिलाफ स्ट्रेचर पर गए थे वेंडरसे

वेंडरसे ने इससे पहले भारत के खिलाफ केवल एक ही वनडे खेला था। जनवरी 2023 में तिरुवनंतपुरम में खेले गए इस मैच में वेंडरसे को सात ओवरों में 59 रन पड़े थे। वह एक भी विकेट हासिल नहीं कर पाए थे। फील्डिंग करते हुए वह एक शॉट रोकने के चक्कर में अपने साथी खिलाड़ी से टकरा गए थे। टक्कर इतनी तेज थी कि मैच रोकना पड़ा था। इसके बाद वेंडरसे को स्ट्रेचर लादकर मैदान से बाहर ले जाया गया था। इस घटना के बाद वह मैच में दोबारा मैदान में नहीं उतरे थे।

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

20 गेंदों में पचासा, समर्थ सिंह ने उड़ाए होश जैस्मिन वालिया कौन हैं? जितेश शर्मा ने की सगाई, देखें तस्वीरें श्रद्धा कपूर की लाल साड़ी में फोटो वायरल खूबसूरती ने किया ओलंपिक से बाहर? 5 बेहतरीन कोरियन हिंदी ड्रामा सीरीज 11,999 रूपये का फोन, खूबियां गिनते ही रह जाएंगे MG देगी ओलंपिक पदक विजेताओं को ‘खास कार’ रोहित शर्मा ने तोड़ा धोनी का बड़ा रिकॉर्ड